Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नदिया में बीएसएफ पर हमला, आत्मरक्षा में एक बांग्लादेशी तस्कर ढेर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 नवम्बर सुबह करीब 3:55 बजे बीएसएफ के 32वीं बटालियन के जवानों ने सीमा बाड़ के पास करीब सात भारतीय तस्करों को प्लास्टिक के पैकेट फेंकते हुए देखा। दूसरी तरफ मौजूद बांग्लादेशी तस्कर उन पैकेटों को उठा रहे थे।

30 Nov 2025

नदिया में बीएसएफ पर हमला, आत्मरक्षा में एक बांग्लादेशी तस्कर ढेर

नदिया। जिले में बांग्लादेशी तस्करों ने दक्षिण बंगाल सीमांत की 32वीं बटालियन के बीओपी माटियारी में तैनात बीएसएफ जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने संयम रखते हुए हमले को रोकने की कोशिश की। आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में एक बांग्लादेशी तस्कर मारा गया। घटनास्थल से एक कटर, चार धारदार हथियार, 96 बोतल फेंसिडिल और दो बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 नवम्बर सुबह करीब 3:55 बजे बीएसएफ के 32वीं बटालियन के जवानों ने सीमा बाड़ के पास करीब सात भारतीय तस्करों को प्लास्टिक के पैकेट फेंकते हुए देखा। दूसरी तरफ मौजूद बांग्लादेशी तस्कर उन पैकेटों को उठा रहे थे। जवानों ने उन्हें रोकने के लिए चेतावनी दी और एक राउंड हवाई फायर भी किया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। स्थिति नियंत्रित करने के लिए जवान आगे बढ़ा तो देखा कि बांग्लादेशी तस्कर धारदार हथियारों से लैस थे। खतरे को देखते हुए जवान ने खाली मैगजीन हटाकर असली कारतूस वाली मैगजीन लगा ली। तभी तस्करों ने उस पर हमला कर दिया। एक तस्कर ने दाह से वार किया, जो जवान के हथियार के फ्रंट हैंडल पर लगा। धक्का-मुक्की के दौरान अनजाने में ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। दुर्भाग्यवश एक बांग्लादेशी तस्कर को लग गई और वह गिर पड़ा। गोली चलते ही बाकी तस्कर घबरा गए और अपने घायल साथी को करीब 50–60 मीटर घसीटकर ले गए, लेकिन जलमग्न इलाके में पहुंचकर उसे वहीं छोड़कर भाग निकले।

घायल तस्कर को बीएसएफ ने तत्काल कृष्णगंज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। बरामद सामान और शव को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कृष्णगंज थाने को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सीमा पर तैनात जवान पूरी सतर्कता और साहस के साथ अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। बांग्लादेशी तस्करों की बढ़ती घुसपैठ और हमलों का मुद्दा कई बार बीजीबी के सामने उठाया गया है, लेकिन अपर्याप्त कार्रवाई के कारण इन तस्करों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।

बीएसएफ ने कहा कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमा की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नदिया में बीएसएफ पर हमला, आत्मरक्षा में एक बांग्लादेशी तस्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 नवम्बर सुबह करीब 3:55 बजे बीएसएफ के 32वीं बटालियन के जवानों ने सीमा बाड़ के पास करीब सात भारतीय तस्करों को प्लास्टिक के पैकेट फेंक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News